यूपी में गन्ना किसानों के लिए Caneup Portal वरदान, 2.44 करोड़ एसएमएस पर्चियां जारी
top of page

यूपी में गन्ना किसानों के लिए Caneup Portal वरदान, 2.44 करोड़ एसएमएस पर्चियां जारी

Caneup Portal:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के लिए शुरू किया गया ‘caneup’ पोर्टल बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। मौजूदा पेराई सत्र में अब तक 2.44 करोड़ एसएमएस पर्चियां जारी की जा चुकी हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल के बारे में अपडेट मिल रहा है। यह पोर्टल किसानों को चीनी मिलों के साथ सीधे तौर पर जोड़ता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो जाती है और किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है।

यूपी में गन्ना किसानों के लिए बनी ‘Caneup Portal की सफलता, अब तक 2.44 करोड़ एसएमएस पर्चियां जारी

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की फसल खरीद में होने वाली गड़बड़ी को दूर करने के लिए बनाए गए Caneup Portal की जमकर तारीफ हो रही है. इस पोर्टल के जरिए किसान अपनी गन्ना की आपूर्ति से जुड़ी हर जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं. मौजूदा पेराई सत्र 2023-24 में अब तक 2.44 करोड़ एसएमएस पर्चियां जारी की गई हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल के बारे में अपडेट मिल रहा है.



Caneup Portal के जरिए किसान यह देख सकते हैं कि उनकी गन्ना की कटाई कब होगी, किस चीनी मिल को उनकी फसल भेजी जाएगी और उनका भुगतान कब होगा. यह पोर्टल किसानों को चीनी मिलों के साथ सीधे तौर पर जोड़ता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो जाती है और किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है.


Caneup.in Portal की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 November 2019 में की थी. इस पोर्टल को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद गन्ना किसानों की आय बढ़ाना और चीनी उद्योग को पारदर्शी बनाना है.


ये भी पढ़ें

गन्ने का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

<<उत्तर प्रदेश बिजली बिल कैसे देखें 2024 | UP Bijli Bill Check Online>>


PM Kisan Beneficiary Status Mobile Number

bottom of page