top of page

Gujarat Ration card:गुजरात राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई?

Gujarat ration card Apply | pds.gujarat.gov.in/online ration card

राशन कार्ड की सहायता से पात्र लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से सस्ते दरों पर सरकारी दुकान से अनाज की प्राप्ति होती है। इसलिए जो भी लोग राशन कार्ड के लिए पात्र हैं उन्हें अपना राशन कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए। हमारे देश में हर राज्य सरकार के द्वारा हर महीने पात्र लोगों को राशन वितरित किया जाता है, जिसके लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।


pds.gujarat.gov.in/online ration card

Ration card list jharkhand

MP ration card apply online

Ration card delhi

Rajasthan Ration Card List 2023

Ration card status

UP Ration Card List 2023

Bihar Ration Card Online

Haryana Ration Card 2023:राशन कार्ड सूची


इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें इसके बारे में तथा इससे संबंधित अन्य जानकारियां दे रहे हैं।



गुजरात राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई?


राशन कार्ड को ऐसे लोगों को अवश्य बनवा लेना चाहिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है या फिर जो गरीब है।अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप सरकार के द्वारा सस्ते दरों पर वितरित किए जाने वाले राशन के लिए पात्र नहीं होंगे।


राशन कार्ड की सहायता से आप सरकारी राशन की दुकान से गेहूं, चावल, केरोसिन जैसी चीजें कम दाम पर प्राप्त कर सकते हैं। गुजरात में राशन कार्ड के लिए आप गुजरात के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


गुजरात राशन कार्ड 2023 के फायदे


राशन कार्ड का इस्तेमाल व्यक्ति अपनी आईडेंटिटी को साबित करने के लिए कर सकता है।राशन कार्ड की सहायता से ही उसे सरकारी राशन की दुकान से सस्ते दामों पर राशन की प्राप्ति होती है।


राशन कार्ड का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में होता है। आधार कार्ड, पैन कार्ड का निर्माण करने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट में एजुकेशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।


गुजरात राशन कार्ड के प्रकार


सरकार ने लोगों की इनकम को ध्यान में रखते हुए और उनकी सालाना इनकम को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड को 3 प्रकारों में बांटा है,जो निम्नानुसार है।


• APL राशन कार्ड


जो लोग गरीबी रेखा की श्रेणी से ऊपर का जीवन यापन करते हैं उन्हें एपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है।इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति की सालाना इनकम ₹10000 से ज्यादा होनी चाहिए। इस राशन कार्ड धारक व्यक्ति को सरकारी गल्ले की दुकान से हर महीने 15 किलो अनाज की प्राप्ति होती है।


• BPL राशन कार्ड


गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वाले लोगों को यह राशन कार्ड दिया जाता है। इसके लिए सालाना इनकम ₹10000 से कम होनी चाहिए।


इस राशन कार्ड धारक व्यक्ति को सरकारी गल्ले की दुकान से हर महीने 25 किलो राशन की प्राप्ति होती है, जिसमें गेहूं और चावल शामिल होता है।


• AAY राशन कार्ड


गवर्नमेंट ने बेसहारा लोगों, बूढ़े लोगों, विधवा और अनाथ लोगों के लिए इस राशन कार्ड को दिया है। यह ऐसे लोगों को दिया जाता है जिनकी कमाई का कोई भी जरिया नहीं है और जो काफी गरीब है।


इस राशन कार्ड धारक व्यक्ति को हर महीने सरकारी गल्ले की दुकान से 35 किलो अनाज की प्राप्ति होती है।


गुजरात राशन कार्ड के लिए पात्रता


• व्यक्ति गुजरात का निवासी होना चाहिए।

• नई शादी हुई है, तो भी पात्र होंगे

• पहले से ही राशन कार्ड है तो दूसरे राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे।


गुजरात आसन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए डॉक्यूमेंट


• आधार कार्ड

• पासपोर्ट साइज़ फोटो

• मोबाइल नंबर

• बैंक खाता पासबूक

• गैस कनैक्शन का विवरण

• बिजली या पानी का बिल

• कास्ट सर्टिफिकेट

• आईडेंटिटी कार्ड

• इनकम सर्टिफिकेट


गुजरात राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 कैसे करें?


जो भी व्यक्ति गुजरात राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहता है, वह गुजरात राशन कार्ड फॉर्म गुजरात के खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पा सकते हैं।


1: राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को गुजरात स्टेट के डायरेक्टरेट ऑफ फूड एंड सिविल सप्लाई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे हैं।


• वेबसाइट लिंकhttps://dcs-dof.gujarat.gov.in/index-eng.htm


2: वेबसाइट को ओपन करने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको E-Citizen

का ड्रॉपडाउन मेनू दिखाई देगा। आपको इसमें एक Useful Link का ऑप्शन दिखाई देगा।आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।


3: उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। नए पेज में आपको Application Form का विकल्प दिखाई देगा,आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है।


4: विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर फिर से एक नया पेज ओपन हो जाएगा।


5: इस पेज पर आपको (નમૂના નં. -ર નવુ બારકોડેડ રેશનકાર્ડ મેળવવા માટેનું અરજી ફોર્મ (વિના મૂલ્‍યે) का विकल्प दिखाई देगा।आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।


6: विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर गुजरात न्यू राशन कार्ड फॉर्म पीडीएफ ओपन हो जाएगा।


7: इसके बाद आपको इस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और इसका प्रिंट निकाल लेना है और इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है।


आपको उसे बिल्कुल सही सही भरना है, साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करना है और अपने नजदीकी खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाना है और वहां पर जाकर इसे जमा कर देना।


8: इसके बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म की जांच की जाएगी और सब सही पाए जाने पर 10 से 12 दिन के अंदर आपका राशन कार्ड बन जाएगा।


गुजरात राशन कार्ड विभाग की जानकारी


• विभाग का नाम: खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग

• पता: निदेशक, खाद्य और नागरिक आपूर्ति कार्यालय, ब्लॉक नंबर: 14, 6वीं मंजिल, सरदार भवन, नया सचिवालय गांधीनगर

• फोन: 07 9-23248625

• फैक्स: 07 9-23245070

• ईमेल: dire-cs-fcs@gujarat.gov.in


गुजरात राशन कार्ड टोल फ्री नंबर ?


राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अथवा समस्या के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर मुफ्त में संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


18002335500


bottom of page