Top 15 Money Transfer App In India
top of page

Top 15 Money Transfer App In India

अपडेट करने की तारीख: 5 फ़र॰

Top 15 Money Transfer App In India 2022

आज के ज़माने में एक जगह से दूसरी जगह पैसा भेजना बिलकुल आसान हो गया है। पहले के ज़माने में पैसा भेजने के लिए जहां बैंक या डाकघर में बहुत लंबी कतारें लगती थीं। लेकिन अब आपको लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है आप कहीं भी कुछ ही सेकेंडो के भीतर किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर या भेज सकते हैं।

Top 15 Money Transfer App In India
Top 15 Money Transfer App In India

कैशलेस एक नया चलन है जिसे हमारे वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी समर्थन करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगी।


मोबाइल वॉलेट, डिजिटल वॉलेट या ई-वॉलेट ने सभी के लिए कैशलेस लेनदेन को बहुत आसान बना दिया है। यदि हम पिछले 4 वर्षों के आंकड़ों को देखें, तो हम मोबाइल और डिजिटल वॉलेट की ओर ज्यादा अग्रषित हो रहे है। इसका कारण यह है कि इन वॉलेट और ऐप ने पैसा भेजने के लिए आसन प्रक्रिया अपनाई है|


Play Store और App Store में कई ऐसे ऐप उपलब्ध हैं जो आपके घर बैठे आराम से भारत या विदेश में पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करते हैं। आज हम इस पोस्ट में मध्यम से भारत के सबसे अछे और लोकप्रिय मनी ट्रान्सफर ऐप और वॉलेट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।



ई-वॉलेट क्या है?


मोबाइल वॉलेट या डिजिटल वॉलेट या ई-वॉलेट एक सेवा या उपकरण है जो आपको कैशलेस लेनदेन करने की अनुमति देता है। दूसरे शब्दों में कहे तो ई-वॉलेट आपको कैश साथ में रखने की झंझट से छुटकारा दिलाता है। आप अपने मोबाइल नंबर को अपने ई-वॉलेट से लिंक करके पैसे भेज तथा प्राप्त कर सकते हैं।


डिजिटल वॉलेट मनी ट्रांसफर ऐप का एक अंग या हिस्सा हैं। उदाहरण के लिए पेटीएम एक मनी ट्रांसफर ऐप है, जबकि पेटीएम वॉलेट एक डिजिटल वॉलेट है। पिछले कुछ वर्षों से, डिजिटल वॉलेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भी कैशलेस बनने में मदद मिल रही है।


इसके अलावा भारत में मनी ट्रांसफर ऐप के माध्यम से डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करने के कुछ अन्य फायदे भी हैं जो नीचे दर्शाया जा रहा है|


कैशबैक- जब आप इन वॉलेट का उपयोग करके मनी ट्रान्सफर करते है तो आपके लेनदेन के आधार पर कैशबैक भी दिया जाता हैं । मनी ट्रांसफर ऐप अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कैशबैक ऑफर, विभिन्न ब्रांडों के कई वाउचर और कूपन भी देते हैं।


सुरक्षित पेमेंट- भारत के सभी मनी ट्रान्सफर ऐप सुरक्षित पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन करते है ताकि आपका मेहनत पैसा सही सलामत रहे| इसके अलावा किसी तरह के शिकायत के संबंध में टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध करवाते है|


Best Money Transfer App In India


चलिए अब हम आपको भारत में मौजूद कुछ बेस्ट मनी ट्रान्सफर ऐप के बारे में विस्तार से जानते है जो आपको आसानी से पैसे भेजने में मदद करते है|


1. Paytm


PayTM भारत का सबसे लोकप्रिय मनी ट्रांसफर ऐप है। यह न केवल आपको अपने पैसे को अपने वॉलेट में रखने की इजाजत देता है बल्कि फ़ास्ट पेमेंट करने, ऑनलाइन शोपिंग करने में भी आपकी मदद करता है।


भारत में PayTM को 2010 में लॉन्च किया गया था, जो सेमी-क्लोज्ड मॉडल पर वर्क करता है| इस ऐप को 160 मिलियन (16 करोड़) से अधिक लोगो ने डाउनलोड किये हैं जो किसी भी बाकि मनी ट्रांसफर ऐप की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस ऐप के लिए 2.2 अरब भारतीय रुपये से अधिक की फंडिंग जुटाई गई है।


इसके अलावा कई ऐसे पेटीएम वॉलेट यूजर हैं जो बिल पेमेंट, डीटीएच रिचार्ज, टिकट बुकिंग,ऑनलाइन शॉपिंग इत्यादि जैसे लेनदेन करने के लिए इसका रोजाना इस्तेमाल करते है|



पेटीएम ने अपना यूपीआई ट्रांसफर विकल्प लॉन्च किया है, जिसके द्वारा आप किसी भी दूसरे खाते में डायरेक्फंट मनी ट्रांसफर कर सकते है|



पेटीएम का उपयोग टिकट (सिनेमा टिकेट, हवाई टिकट, रेल टिकट) बुक करने के लिए भी किया जाता है। पेटीएम की सबसे अच्छी बात यह है कि पेटीएम वॉलेट के पेमेंट पूरे भारत में स्वीकार किए जाते हैं। यह ऐप एंड्राइड और IOS ऑपरेटिंग के लिए उपलब्ध है|


2. Phone Pe


फोन पे को 2015 में लांच किया गया था। इस ऐप को कम समय में ही 200 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है इस ऐप के माध्यम से मनी ट्रांसफर करने के अलावा मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, बिल पेमेंट आसानी से किया जाता है।



इस ऐप के माध्यम से आप डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं। इस ऐप को फ्लिपकार्ट ने खरीद लिया है। फोन पे के माध्यम से लेन-देन करने पर कैशबैक और वाउचर भी दिए जाते है।


फोन पे में UPI की मदद से आप एक लाख रुपए तक की मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस मनी ट्रांसफर एप को यूजर फ्रेंडली इंटरफेस बनाया गया है ताकि इस ऐप को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी ना हो।


इस ऐप में साइबर क्राइम से अपने डाटा को सुरक्षित करने का फीचर दिया है। इस ऐप को हिंदी अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, बंगाली और अन्य भारतीय भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं।


एंड्राइड फोन यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल फोन यूजर एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


3. Google Pay (G Pay)


गूगल पे द्वारा खरीदे जाने से पहले इस मनी ट्रांसफर एप को Tez के नाम से जाना जाता था। यह भारत का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल वॉलेट में से एक है। इस ऐप की मदद से आप आसानी से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।


गूगल पे अपने यूजर को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करता है। जिसके कारण बेहद कम समय में यह लोकप्रिय हो गया है।


इस ऐप की मदद से मनी ट्रांसफर, फोन रिचार्ज, बिल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। इस एप के द्वारा लेनदेन करने पर आपको एक्साइटिंग गिफ्ट वाउचर और कैशबैक दिया जाता है।


गूगल पे को लगभग 50 मिलियन से ज्यादा सक्रिय यूज़र इस्तेमाल करते हैं जबकि इस ऐप को डेढ़ सौ मिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी उपलब्ध है।


4. Amazon Pe


विश्व का सबसे बड़ी शॉपिंग कंपनीयों में से एक अमेजन ने 2007 में अपना डिजिटल वॉलेट लांच किया था। हालांकि भारत में अमेजन पे को 2017 में लांच किया गया है।


अमेज़न पे की मदद से यूपीआई मनी ट्रांसफर, टिकट बुकिंग, बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है।


अमेज़न पे के द्वारा लेनदेन करने पर अपने यूजर्स को कैशबैक और कई डिस्काउंट ऑफर प्रदान करता है। आप अमेज़न पे के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। इस ऐप को लगभग 40 मिलियन लोग डिजिटल वॉलेट के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप एंड्राइड और एप्पल यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।


5. BHIM


नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के द्वारा भीम ऐप (भारत इंटरफेस फॉर मनी) को लांच किया गया है। इस ऐप को 2016 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद लांच किया था। इस ऐप का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने में योगदान करना है।


भीम पूरी तरह यूपीआई (UPI) आधारित एप्लीकेशन है। इस ऐप की मदद से बैंक अकाउंट टू बैंक अकाउंट यूपीआइ की मदद से फास्ट मनी ट्रांसफर किया जाता है। इस ऐप में वॉलेट की सुविधा नहीं है लेकिन फिर भी इसकी मदद से मोबाइल रिचार्ज डीटीएच रिचार्ज बिल पेमेंट आदि कर सकते है।


इस ऐप में क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मनी ट्रांसफर किया जाता है। भीम ऐप के जरिए यूपीआई पिन भी जनरेट किया जाता है।

भीम ऐप केवल एंड्राइड उपयोगकर्ता के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जबकि एप्पल यूजर्स के लिए फिलहाल काम चल रहा है।


6. MobiKwik



मोबिक्विक भारत का मशहूर मनी ट्रांसफर और डिजिटल वॉलेट एप है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर गुड़गांव में स्थित है। इस एप्लीकेशन में यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए समय-समय पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की जाती है।


अगर आप मोबिक्विक आपकी मदद से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर रिचार्ज टिकट बुकिंग करते हैं तो शानदार छूट भी दिया जा सकता है।

इस ऐप को 50 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया है। यह एप आईओएस, विंडोज और एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है।


7. Freecharge


भारत में मनी ट्रांसफर के लिए फ्रीचार्ज एक पुरानी एप्लीकेशन है। इस ऐप में UPI की मदद से बैंक खाता लिंक करने के बाद फास्ट मनी ट्रांसफर का सुविधा प्रदान किया जाता है।



इस ऐप को 2010 में लांच किया गया था जो अपने यूजर को चैट-एन-पे की सुविधा प्रदान करता है। फ्रीचार्ज की मदद से मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, गैस, पानी, बिजली के बिल, मेट्रो कार्ड रिचार्ज, फ्लाइट टिकट, म्यूचुअल फंड में निवेश का सुविधा दिया जाता है।


फ्री रिचार्ज सबसे ज्यादा लोकप्रिय अपने कैशबैक ऑफर और एक्साइटिंग कूपन ऑफर की वजह से हुआ है यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध है।


8. Paypal


अगर आप भारत के अलावा किसी भी विदेशी कंट्री में मनी ट्रांसफर करना चाहते हैं तो पेपैल के द्वारा आसानी से मनी ट्रांसफर कर पाएंगे। पेपैल मनी ट्रांसफर करने के लिए सबसे पुराने ऐप में से एक है।


पेपैल के द्वारा डिजिटल वॉलेट की सुविधा भी प्रदान किया जाता है। पेपैल में अपने बैंक खाते को उनके वॉलेट से लिंक करना होता है। पेपल के माध्यम से आपके द्वारा किया गया लेनदेन पूरी तरह से सुरक्षित होता है।


इस App की मदद से फंड ट्रांसफर के अलावा शॉपिंग भी जाती है।


9. PayUMoney


यह एक भारत के फ्री पेमेंट गेटवे में से एक है। जो डीजल वॉलेट की सर्विस भी प्रदान करता है। इस ऐप को 5 लाख से अधिक बिजनेसमैन मनी ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल करते है।


इस ऐप पर लेनदेन करने पर रिवार्ड प्वाइंट भी दिया जाता है यह ऐप एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है।


10. Yono SBI


भारत में मनी ट्रांसफर करने के लिए योनो एसबीआई एप का भी सहारा लिया जाता है। इस ऐप की मदद से कहीं भी पैसे भेजे जा सकते हैं। इस ऐप की मदद से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट रिचार्ज मूवी टिकट बुकिंग ऑनलाइन शॉपिंग और फ्लाइट बुकिंग करने के लिए किया जा सकता है।


इस ऐप को हिंदी इंग्लिश के अलावा 13 भारतीय भाषाओं में लांच किया गया। इस एप्लीकेशन को एंड्रॉयड और एप्पल यूजर्स दोनों इस्तेमाल कर सकते है।


11. ICICI Pockets


आईसीआईसीआई बैंक भारत के लोकप्रिय बैंकों में से एक है इसी बैंक के द्वारा आईसीआईसीआई पॉकेट एप लांच किया गया। इस डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए आईसीआईसीआई ग्राहक होना अनिवार्य नहीं है इसमें दूसरे बैंक अकाउंट भी लिंक करके मनी ट्रांसफर की सुविधा आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


हालांकि इस ऐप में दूसरे बैंक को ऐड करने के लिए वर्चुअल वीजा कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप को 7 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर भी उपलब्ध।


12. HDFC PayZapp


इस ऐप को एचडीएफसी बैंक के द्वारा लांच किया गया है। इस एप के द्वारा केवल एचडीएफसी ग्राहक ही मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। एचडीएफसी ग्राहक मनी ट्रांसफर के अलावा बैलेंस चेक, फोन रिचार्ज, फ्लाइट टिकट, रेल टिकट इत्यादि सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं

एचडीएफसी पेजैप एप्लीकेशन एंड्रॉयड और एप्पल यूजर्स के लिए उपलब्ध है।


13. Mswipe


Mswipe ऐप को 2012 में लांच किया गया था यह भारत का पहला मोबाइल पॉइंट ऑफ सेल है। इस एप्लिकेशन के वॉलेट में पैसा ऐड करने के बाद मनी ट्रांसफर का सुविधा उठा सकते हैं।



फिलहाल इस एप्लीकेशन में यूपीआई की सुविधा नहीं दी गई है है। लेकिन जल्द से जल्द यूपीआई की सुविधा मिलने लगेगा। इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स और एप्पल यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


14. Jio Money


रिलायंस जिओ के द्वारा लांच किया गया यह ऐप मनी ट्रांसफर के लिए बेहतरीन ऐप में से एक है। इस ऐप की मदद से आप जियो वॉलेट में फंड ट्रांसफर और बैंक ट्रांसफर आसानी से किया जाता है।


इस ऐप को इस्तेमाल करने पर जिओ फोन यूजर्स के लिए शानदार रिचार्ज ऑफर और कूपन दिए जाते हैं। इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स और एप्पल यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


15. Airtel Money


अगर आप किसी ऐप पर बेनेफिशरी अकाउंट डिटेल ऐड नहीं करना चाहते हैं और पैसा भेजना चाहते हैं तो केवल एयरटेल मनी यह सुविधा प्रदान करता है। एयरटेल मनी में वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) और MPIN को पूरा करने के बाद बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाता है।


इस ऐप को एंड्राइड यूजर गूगल प्ले स्टोर और आईओएस यूजर्स एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


bottom of page