top of page

Bharat Ratna: क्या है यह पुरस्कार और इसके साथ कौन-कौन सी सुविधाएं हैं?

भारत रत्न: देश का उच्चतम नागरिक सम्मानBharat Ratna award winners list 1954- 2024

What is a Bharat Ratna Award? भारत रत्न एक विशेष और सर्वोच्च सम्मान है जो किसी भी क्षेत्र में अद्वितीय और उच्च सेवा के लिए प्रमाणित किया जाता है। यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, और विज्ञान में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को समर्पित है।

2 जनवरी, 1954 को, तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस महत्वपूर्ण सम्मान की शुरुआत की थी। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, और वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन शामिल हैं, जिन्हें 1954 में पहला भारत रत्न प्रदान किया गया था।

तब से यह सम्मान कई क्षेत्रों में योगदान करने वाले व्यक्तियों को समर्पित किया गया है और उन्हें राष्ट्र की श्रेष्ठता की पहचान मिली है।

list of bharat ratna award winners year wise

recent bharat ratna award winners

Bharat Ratna award winners list 1954- 2024
Bharat Ratna award winners list 1954- 2024

भारत रत्न के लिए चुनने की प्रक्रिया

भारत रत्न सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से अलग होती है. इसमें भारत के प्रधानमंत्री भारत रत्न के लिए किसी व्यक्ति के नाम की सिफ़ारिश राष्ट्रपति को करते हैं.

भारत रत्न के लिए किसी औपचारिक सिफ़ारिश की ज़रूरत नहीं होती.

कोई भी व्यक्ति जाति, पेशा, पद या लिंग के आधार पर अंतर किए बिना इस पुरस्कार के लिए योग्य माना जा सकता है.

एक साल में सिर्फ़ तीन भारत रत्न ही दिए जाते हैं. साथ ही ये भी ज़रूरी नहीं कि हर साल भारत रत्न सम्मान दिया ही जाए.

अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया गया है. आख़िरी बार ये सम्मान साल 2019 में दिया गया था.

2019 में समाज सेवा के क्षेत्र में नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), कला क्षेत्र में डॉक्टर भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) और लोक-कार्य के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.


भारत रत्न पाने वालों को क्या मिलता है?

भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक मेडल दिया जाता है. इस सम्मान के साथ कोई धनराशि नहीं दी जाती.

इसे पाने वालों को सरकारी महकमे सुविधाएं मुहैया कराते हैं. उदाहरण के लिए भारत रत्न पाने वालों को रेलवे की ओर से मुफ़्त यात्रा की सुविधा मिलती है.

भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्योता मिलता है.

सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है. जिन्हें भारत रत्न मिलता है उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है.

वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है.

राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.

इस सम्मान को अपने नाम से पहले या बाद में जोड़ा नहीं जा सकता. हालांकि, इसे पाने वाले अपने बायोडेटा, लेटरहेड या विज़िटिंग कार्ड जैसी जगहों पर ये लिख सकते हैं- 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत रत्न प्राप्तकर्ता'.


कैसा दिखता है मेडल?

मेडल में तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना हुआ है. पत्ते का किनारा भी प्लैटिनम का होता है. इसके नीचे चांदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है.

इसके पीछे की तरफ़ अशोक स्तंभ के नीचे हिंदी में सत्यमेव जयते लिखा होता है.


भारत रत्न से जुड़ी अहम बातें

  • भारत रत्न जीवन काल में या मरणोपरांत दोनों तरह से दिया जाता है.

  • 2013 में पहली बार खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान/प्रदर्शन करने के लिए भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया.

  • इसके बाद 2014 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान से नवाज़ा गया.

  • यह पुरस्कार गैर भारतीयों को भी दिया जा सकता है. मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न दिया गया था. स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान (स्वतंत्रता से पहले भारत में जन्मे और बाद में पाकिस्तान गए) और दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला भी इस सम्मान से नवाज़े जा चुके हैं.

  • किसी एक साल में अधिकतम तीन भारत रत्न दिए जा सकते हैं.

  • इस सम्मान में केवल प्रमाणपत्र और तमगा मिलता है. कोई धनराशि नहीं मिलती है.

  • वर्ष 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 में भारत रत्न नहीं दिया गया.

  • भारत रत्न पुरस्कार को दो बार निलंबित किया जा चुका है. इसके बाद पुरस्कार फिर से शुरू किए गए थे.


List of Bharat Ratna Awardees and the Year of Award

1. Shri Chakravarti Rajagopalachari (1878-1972) - 1954

2. Dr. Sarvapalli Radhakrishnan (1888-1975) - 1954

3. Dr. Chandrasekhara Venkata Raman (1888-1970) - 1954

4. Dr. Bhagwan Das (1869-1958) - 1955

5. Dr. Mokshagundam Visvesvaraya (1861-1962) - 1955

6. Pt. Jawaharlal Nehru (1889 -1964) - 1955

7. Pt. Govind Ballabh Pant (1887-1961) - 1957

8. Dr. Dhondo Keshav Karve (1858-1962) - 1958

9. Dr. Bidhan Chandra Roy (1882-1962) - 1961

10. Shri Purushottam Das Tandon (1882-1962) - 1961

11. Dr. Rajendra Prasad (1884-1963) - 1962

12. Dr. Zakir Husain (1897-1969) - 1963

13. Dr. Pandurang Vaman Kane (1880-1972) - 1963

14. Shri Lal Bahadur Shastri (Posthumous) (1904-1966) - 1966

15. Smt. Indira Gandhi (1917-1984) - 1971

16. Shri Varahagiri Venkata Giri (1894-1980) - 1975

17. Shri Kumaraswamy Kamraj (Posthumous) (1903-1975) - 1976

18. Mother Mary Teresa Bojaxhiu (Mother Teresa) (1910-1997) - 1980

19. Shri Acharya Vinoba Bhave (Posthumous) (1895-1982) - 1983

20. Khan Abdul Ghaffar Khan (1890-1988) - 1987

21. Shri Marudur Gopalan Ramachandran (Posthumous) (1917-1987) - 1988

22. Dr.Bhim Rao Ramji Ambedkar (Posthumous) (1891-1956) - 1990

23. Dr. Nelson Rolihlahla Mandela (1918-2013) - 1990

24. Shri Rajiv Gandhi (Posthumous) (1944-1991) - 1991

25. Sardar Vallabhbhai Patel (Posthumous) (1875-1950) - 1991

26. Shri Morarji Ranchhodji Desai (1896-1995) - 1991

27. Maulana Abul Kalam Azad (Posthumous) (1888-1958) - 1992

28. Shri Jehangir Ratanji Dadabhai Tata (1904-1993) - 1992

29. Shri Satyajit Ray (1922-1992) - 1992

30. Shri Gulzarilal Nanda (1898-1998) - 1997

31. Smt. Aruna Asaf Ali (Posthumous) (1909-1996) - 1997

32. Dr. A.P.J. Abdul Kalam (1931-2015) - 1997

33. Smt. Madurai Shanmukhavadivu Subbulakshmi (1916-2005) - 1998

34. Shri Chidambaram Subramaniam (1910-2000) - 1998

35. Shri Jayaprakash Narayan (Posthumous) (1902-1979) - 1999

36. Professor Amartya Sen (b-1933) - 1999

37. Lokpriya Gopinath Bordoloi (Posthumous) (1890-1950) - 1999

38. Pandit Ravi Shankar (1920-2012) - 1999

39. Sushri Lata Dinanath Mangeshkar (b-1929) - 2001

40. Ustad Bismillah Khan (1916-2006) - 2001

41. Pandit Bhimsen Gururaj Joshi (1922-2011) - 2009

42. Prof. C. N. R. Rao (b-1934) - 2014

43. Shri Sachin Ramesh Tendulkar(b-1973) - 2014

44. Shri Atal Bihari Vajpayee (1924-2018) - 2015

45. Pandit Madan Mohan Malaviya (Posthumous)(1861-1946) - 2015

46. Shri Nanaji Deshmukh (Posthumous)(1916-2010) - 2019

47. Dr. Bhupendra Kumar Hazarika (Posthumous)(1926-2011) - 2019

48. Shri Pranab Mukherjee (b-1935) - 2019


Bharat Ratna Award winners list 2024 in Hindi


  • कर्पूरी ठाकुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता।

  • चौधरी चरण सिंह: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता।

  • पीवी नरसिम्हा राव: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री।

  • एमएस स्वामीनाथन: कृषि वैज्ञानिक और "हरित क्रांति" के जनक।


bottom of page