- Krishna
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल: पूरी जानकारी 2023
शाला दर्पण राजस्थान का एक ऑनलाइन पोर्टल है जो राज्य के स्कूलों को डिजिटली कनेक्ट करने और शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक, छात्र और अभिभावक विभिन्न तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में हम शाला दर्पण रजिस्ट्रेशन, लॉगिन प्रक्रिया, और पोर्टल के मुख्य फीचर्स के बारे में जानेंगे।
Shala Darpan:शाला दर्पण क्या है
शाला दर्पण (Shala Darpan) पोर्टल एक ऐसी योजना है। जिसके द्वारा राजस्थान सरकार स्कूल, शिक्षकों तथा प्रसाशन से जुडी उपयोगी सुचना को छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों तक पहुंचाना चाहते हैं।
इस पोर्टल के द्वारा स्कूल और बच्चों के माता-पिता के बीच एक अच्छा संबंध बना रहेगा। शाला दर्पण पोर्टल अपने अंतर्गत केवल सरकारी विद्यालयों की जानकारी देते हैं।
इस पोर्टल की मदद से केवल सरकारी स्कूल के बच्चों की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान सरकार का एक नया प्रयत्न है जिसके द्वारा वे सरकारी स्कूल में होने वाली पढ़ाई को बेहतर करना चाहते हैं। अगर आप राजस्थान के निवासी है और शाला दर्पण के बारे में जानना चाहते हैं। इस लेख में आपको शाला दर्पण पोर्टल योजना संबंधित हर प्रकार की जानकारी मिल जाएगी।
राजस्थान में अपनी जमीन कैसे देखें?
राजस्थान राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें
शाला दर्पण पोर्टल का उद्देशय क्या हैं ?
राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए शाला दर्पण पोर्टल को सरकारी स्कूल द्वारा जारी की गयी कोई भी नयी सूचना, जानकारी विद्यार्थियों के माता पिता को पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक घर बैठे स्कूल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के माता-पिता को स्कूल की जानकारी लेने के लिए बार-बार स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह वे अपना समय बचाते हुए अपने बच्चों और उनके स्कूल की जानकारी समय पर प्राप्त कर पाएंगे।
Shala Darpan benefits:शाला दर्पण राजस्थान के क्या लाभ हैं ?
शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से छात्रों के माता पिता के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी कई अलग-अलग तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी शेयर की गई है -
इस पोर्टल के माध्यम से स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। राजस्थान में लोग अब घर बैठे सर्च कर पाएंगे।
स्कूल की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया भी इस पोर्टल के माध्यम से काफी आसान हो गई है।
इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्टूडेंट की रिपोर्ट भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के माता-पिता अगर चाहे तो स्कूल के स्टाफ की रिपोर्ट भी इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
सरकारी स्कूल में कौन-कौन सी स्कीम आई है इसका पता लगाने के लिए भी लोग शाला दर्पण योजना का उपयोग कर सकते हैं।
बच्चों के अभिभावक अगर स्कूल को किसी तरह का सजेशन देना चाहते हैं तो इस पोर्टल के मदद से वे आसानी से अपनी बात स्कूल तक पहुंचा सकते हैं।
इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने के लिए आवेदन भी कर सकता है।
ट्रांसफर शेड्यूल की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी शाला दर्पण योजना का उपयोग किया जा सकता है।
शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन कैसे करें ?
शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन करके सरकारी स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं -
सबसे पहले आप शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पोर्टल पर जाने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://rajshaladarpan.nic.in/SD3/Home/Public2/OfficeLoginNew.aspx
जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप शाला दर्पण पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
होम पेज पर आपको लॉगइन का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आप उस ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको username, password, captcha भरना होगा और लॉगइन बटन पर क्लिक करना है।
इस तरह आप बड़ी ही आसानी से शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन कर पाएंगे।
शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारी कैसे प्राप्त करे ?
शाला दर्पण पोर्टल में स्कूल की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको
Citizen Window पर क्लिक करना है। यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे Search School, Students Reports , Staff Reports. आप इन सभी ऑप्शन में से इसे भी ऑप्शन पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha 2023
Pm Kisan aadhaar link status check online
PM Kisan installment: पीएम किसान का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
Jan Aadhaar Card :राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण 2023 | ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज