UP Vidhwa Pension Yojana: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए यहां करे आवेदन,
top of page

UP Vidhwa Pension Yojana: उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए यहां करे आवेदन,

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना(UP Vidhwa Pension Yojana) 2023 क्या है?


UP Vidhwa Pension Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं को मदद देने के लिए महिला विधवा पेंशन योजना की शुरुआत कर चुकी है। इस योजना का लाभ राज्य में गरीबी रेखा के नीचे रही रही विधवा महिलाओं को मिलेगा। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ 18 साल से 60 साल के बीच की महिलाएं उठा सकती है। UP Vidhwa Pension योजना के तहत विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपये मिलते हैं।


 

यूपी में विधवा पेंशन कितनी होगी?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना (Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana) उत्तर प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत महिलाओं को 500 रुपये महीना देती है। यह विधवा महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं।
 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 में कौन आवेदन कर सकता है ?


ये महिलाएं उठा सकती हैं फायदा इस योजना का लाभ वो ही महिला उठा सकती हैं

जो यूपी की स्थायी निवासी हों।

महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार की सालाना आय सीमा 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वह राज्य अथवा केन्द्र सरकार की किसी अन्य योजना से पेंशन का लाभ ने ले रही हो।

 

UP Vidhwa Pension Yojana:विधवा पेंशन में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • आधार कार्ड

  • राशन कार्ड ,

  • वोटर आईडी

  • आय प्रमाण पत्र

  • बैंक खाते की पासबुक

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

  • Residence Proof (Domicile)

 

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

ऑलाइन कर सकते हैं आवेदन

1 पहले आपको यूपी सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।

2 उसके बाद निराश्रित महिला पेंशन ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करना होगा।

3 महिला कल्याण विभाग, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन हेतु आवेदन भरना होगा।

4 यहां आपको तमाम जानकारी देनी होगी। जैसे जिला, निवासी, नाम, पति का नाम, तहसील, मोबाइल नंबर आदि

5 अंत में Security कोड भरे और Submit बटन पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद फोटोकॉपी जरूर लें।


विधवा पेंशन में अपना नाम कैसे देखें? (UP Vidhwa Pension Yojana Status Kaise Check Kare)
  • Vidhwa Pension List UP 2023 में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट( https://sspy-up.gov.in) पर जाना होगा.

  • निराश्रित महिला पेंशन योजना का विकल्प दिखेगा।

  • फिर इसके बाद आपको पेंशनर सूची 2021-2022 पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपको जिला का चयन करना है

  • फिर विकासखंड उसके बाद ग्राम पंचायत का चयन करना है

  • उसके बाद आप को up विधवा पेंशन योजना की लिस्ट आप को मिल जाएगी

  • जिसमे अपने नाम की जाँच कर सकते है


bottom of page