top of page
  • Krishna

Maharashtra Ration Card Apply 2023 | mahafood.gov.in

Mahafood.gov.in ration card status


Maharashtra government ने महाराष्ट्र राज्य के निवासियों के लिए राशन कार्ड की सुविधा अब ऑनलाइन कर दी है। देश के विभिन्न राज्यों के द्वारा अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड चलाए जाते हैं, जैसे कि APL या फिर BPL तथा antyodaya व अन्य प्रकार के राशन कार्ड।

mahafood.gov.in maharashtra login


ration card jharkhand


MP ration card apply online


ration card list up


ration card delhi


Rajasthan Ration Card List 2023


ration card status


Haryana Ration Card 2023:राशन कार्ड सूची



Ration card एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है साथ ही यह एक ऐसी चीज होती है जिसके द्वारा लोगों को सस्ते दरों पर सरकारी गल्ले से राशन की प्राप्ति होती है।


PM Kisan Status 2023 | पीएम किसान स्टेटस कैसे देखें
PM Kisan Status | 14th installment Status 2023


विभिन्न राज्य सरकारें राशन कार्ड की सहायता से ही अपने राज्य में जरूरतमंद लोगों को काफी कम दाम पर राशन देती है। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें और महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें,इसकी इंफॉर्मेशन हिंदी में दे रहे हैं।




महाराष्ट्र राशन कार्ड क्या है?


राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है जिसकी सहायता से ऐसे परिवार जो सस्ते दरों पर अनाज प्राप्त करने के अधिकारी होते हैं, उन्हें सस्ते दरों पर सरकारी गल्ले की दुकान से सरकारी अनाज हर महीने प्राप्त होता है। राशन कार्ड online और offline दोनों प्रकार से बनता है। इसीलिए जिन लोगों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है,वह महाराष्ट्र राज्य में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन इसके लिए application दे सकते हैं।


*महाराष्ट्र राशन कार्ड के प्रकार*


महाराष्ट्र गवर्नमेंट ने महाराष्ट्र राज्य में राशन कार्ड को टोटल तीन भागों में बांटा है, जो निम्नानुसार है।


• एपीएल राशन कार्ड


APL ration card महाराष्ट्र राज्य के ऐसे लोगों को दिया जाता है,जो गरीबी रेखा से ऊपर है।इसके लिए पात्रता के तहत उनकी सालाना इनकम एक लाख तक या फिर एक लाख से कम होनी आवश्यक है। एपीएल राशन कार्ड का कलर सफेद होता है।


• बीपीएल राशन कार्ड


महाराष्ट्र राज्य में BPL Ration card ऐसे लोगों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी जीते हैं। बीपीएल राशन कार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिनकी सालाना इनकम ₹100000 से लेकर 15000 के आसपास होती है।इस कार्ड का रंग पीला होता है।


• अंत्योदय राशन कार्ड


इस राशन कार्ड का कलर केसरी रंग का होता है और यह महाराष्ट्र स्टेट में ऐसे लोगों को दिया जाता है,जिनकी जिंदगी बहुत ही तंगहाली में गुजर रही है। यानी कि जो बहुत ही ज्यादा गरीब है और जिनके पास कमाई का कोई भी रास्ता नहीं है।


*महाराष्ट्र राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज*


• आधार कार्ड

• आय प्रमाण पत्र

• पैन कार्ड

• पासपोर्ट साइज फोटो

• गैस का कनेक्शन

• मोबाइल नंबर


महाराष्ट्र नए राशन कार्ड आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया?


अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तो नीचे हम आपको जो प्रक्रिया बता रहे हैं, उसे फॉलो करके आप घर बैठे ही अपने राशन कार्ड का निर्माण कर सकते हैं। Maharashtra Ration card online apply करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।


1: घर बैठे ही महाराष्ट्र राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले Maharashtra food supply की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा,जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे हैं।


- महाराष्ट्र फूड सप्लाई ऑफिशल वेबसाइट लिंक:http://mahafood.gov.in/website/marathi/home.aspx



2: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको download वाला विकल्प दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।


3: इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपको Application form for New Ration Card का विकल्प दिखाई देगा। आपको उसके ऊपर क्लिक करना है। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद आपको इसका print out निकाल लेना है।


4: महाराष्ट्र राशन कार्ड के फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने के बाद आपको उसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे बिल्कुल सही सही भरना है और सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको सभी document के जेरॉक्स को अटैच करना है और अपनी photo लगानी है।


5: इसके बाद आपको इस फॉर्म को ले जाकर अपने जिले के Food Supply office में जमा कर देना है।


6: एप्लीकेशन फॉर्म जमा होने के बाद 15 से 20 दिन के अंदर आपका राशन कार्ड बन जाएगा।इसके बाद आपको सरकारी गल्ले से सस्ते दरों पर राशन की प्राप्ति होने लगेगी।


महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें?


अगर आप यह जानना चाहते हैं कि, आपका नाम Maharashtra government Ration Card ki list में है या नहीं, तो इसके लिए आप छोटी सी प्रक्रिया का पालन करके अपना नाम महाराष्ट्र राज्य सरकार के राशन कार्ड की लिस्ट में online check कर सकते हैं,इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।


1: महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको फूड विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे हैं।


- महाराष्ट्र खाद्य विभाग ऑफिशल वेबसाइट लिंक:http://mahafood.gov.in/website/english/home.aspx


2: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको एक Public Distribution System का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।


3: इसके ऊपर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा,जिसमें आपको Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।


4: इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर फिर से एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको District wise Classification and Number of Ration Card Holder का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।।


5: इसके बाद आपको आगे Ration Card List वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।ऐसा करने पर आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।


महाराष्ट्र राज्य राशन कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट?


अगर आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है,तो आप महाराष्ट्र सरकार की ऑफिशियल राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।महाराष्ट्र राज्य की ऑफिशियल राशन की वेबसाइट का लिंक http://mahafood.gov.in/website/english/home.aspx है।


महाराष्ट्र राशन कार्ड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर

इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको फिर भी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है,तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी प्रॉब्लम का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी निम्नानुसार है।


Toll Free Number- 1800224950 & 1967


Email Id- helpdesk.mhpds@gov.in


bottom of page